ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तराखंड: बद्रीनाथ के खुले कपाट, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के बाद आज भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट भी आज खुल गए है | आज सुबह 7:10 बजे शुभ मुहूर्त की ब्रहम बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए मंडी के कपाट खोल दिए गए |

इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों संख्या में श्रद्वालु धाम में मौजूद थे। बता दें कि आज सुबह कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई | कुबेर जी,उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हकहकूधारी एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए।

गौरतलब है कि आज पूजा विधि के बाद से ग्रीष्मकाल के लिए बद्रीनाथ के दर्शन शुरू हो गए है। कपाटोद्घाटन के अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को 20 कुंतल फूलों से सजाया गया। हल्की बर्फबारी व बारिश के बीच सेना की टुकडी ने बैण्ड की मधुर धुन तथा स्थानीय महिलाओं के पारम्परिक संगीत व नृत्य के साथ भगवान बद्रीनाथ की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के अनुरूप बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थ यात्रियों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई ।

यूपी निकाय चुनाव: सपा और कांग्रेस को झटका ! कई नेता भाजपा में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *