ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Akshay Tritiya 2023: कल शुभ योग में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, यह है पूजन समय …

Akshaya Tritiya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को युगादि तिथि कहा गया है। इस दिन से कई युगों का आरंभ हुआ है और भगवान विष्णु के कई अवतार भी हुए हैं। इस दिन सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का भी अवतार हुआ है।

इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल को है। इस बार अक्षय तृतीया बेहद खास मानी जा रही है। दरअसल, इस साल अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन उच्च के चंद्रमा होंगे वृष राशि में होंगे। साथ ही इस दिन आयुष्मान योग होगा, शुभ कृतिका नक्षत्र रहेगा , सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग रहेगा। अक्षय तृतीया तिथि का आरंभ 22 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 50 मिनट से आरंभ होगी और 23 तारीख को सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।

Eid-Ul-Fitr 2023: भारत में ईद कल, जानें इस त्योहार का महत्व और इतिहास…

Akshay Tritiya 2023 Date Time Shubh Muhurat Shubh Yog Shubh karya in Hindi

अक्षय तृतीया के खास अवसर पर सोना या फिर अन्य आभूषण आदि खरीदे जा सकते हैं। कहा जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से उसमें कई गुना वृद्धि होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *