ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हर घर तिरंगा अभियान: योगमय प्रस्तुति के साथ बच्चों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली

जयपुर, 14 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व राजधानी जयपुर में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए। साथ ही बच्चों ने तिरंगा साइकिल रैली निकाल कर तिरंगा झंडा वितरण किया। इसके अलावा योगधरा की ओर से योगमय प्रस्तुति दी गई। जिसमें योग संस्थान की सभी महिलाओं ने भाग लिया।

नृत्यम इवेंट प्लानर निदेशक काजल सैनी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर सोड़ाला के रामनगर में तिरंगे के प्रति आमजन में गौरव की भावना उत्प्रेरित करने के लिए छोटे-छोटे बच्चो की ओर से तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। यह तिरंगा साईकिल रैली भारत माता की जय के उद्घोष के बीच मुख्य मार्गों होते हुए निकली। बच्चों ने कर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागृत किया और साथ ही सभी लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया। इस अभियान के तहत ही योगधरा की ओर से योगमय प्रस्तुति दी गई। जिसमें योग संस्थान की सभी महिलाओं ने तिरंगा की वेशभूषा भाग लिया।

काजल सैनी ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। बच्चे हाथों में तिरंगा रिबन बांधे एवं तिरंगा हाथ में थामे हुए आमजन को देश प्रेम की भावना एवं देश गौरव बढ़ाने का संदेश दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *