ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रभादेवी में शिवसेना की होर्डिंग से चुनाव चिन्ह धनुष-बाण हटाए जाने से तनाव

मुंबई, 07 अगस्त । मुंबई के प्रभादेवी इलाके में बीती रात शिवसेना शिंदे समूह की होर्डिंग से धनुष-बाण चुनाव चिन्ह हटाए जाने पर तनाव उत्पन्न हो गया। शिवसेना शिंदे समूह और शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए लेकिन तत्काल दादर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को मौके से हटा दिया। शिंदे समूह ने होर्डिंग से धनुष-बाण चुनाव चिन्ह गायब किए जाने का मामला बुधवार को सुबह दादर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार शिवसेना शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर ने अपने निजी खर्च से प्रभादेवी इलाके में सड़कों पर शिवसेना पार्टी के कुछ होर्डिंग्स लगाए थे, जिन पर धनुष-बाण का निशान था। आरोप है कि ठाकरे गुट के पदाधिकारियों ने सड़क पर लगे होर्डिंग से तीर-धनुष चिन्ह हटा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही शिवसेना शिंदे समूह के कार्यकर्ता मंगलवार देर रात प्रभादेवी में जमा हो गए, जिसकी भनक लगते ही ठाकरे गुट के भी कार्यकर्ता मौके पर जमा होने लगे। इससे प्रभादेवी में हालत तनावपूर्ण हो गया।

दोनों गुटों के इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को शांत किया। इसके बाद शिवसेना शिंदे समूह के पदाधिकारी संतोष तेलवणे ने बुधवार को सुबह ठाकरे समूह के शैलेश माली और अमर लब्दे के विरुद्ध माहीम पुलिस स्टेशन में होर्डिंग से चुनाव चिन्ह गायब करने का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *