ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए सावधानी से नज़र रखनी चाहिए: फारुक अब्दुल्ला

श्रीनगर, 6 अगस्त । नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत को बेहद सावधान रहना चाहिए और पड़ोसी देश बांग्लादेश से उभरने वाली स्थिति पर पैनी नज़र रखनी चाहिए। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्ता में बैठे लोग जल्द ही इस संकट से उबर जाएंगे।

डॉ. फारुक अब्दुल्ला मंगलवार काे यहां श्रीनगर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति काे देखते हुए हमें बेहद सावधान रहना चाहिए और स्थिति पर बहुत सावधानी से नज़र रखनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह मुद्दा हल हो जाएगा और सत्ता में बैठे लोग इस संकट से उबर जाएंगे और भारत के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से अशांति है। बेरोज़गारी एक प्रमुख कारक रही है। दूसरी बात यह कि देश की आर्थिक स्थिति भी खराब थी। इन सभी चीजों ने मिलकर वास्तव में ऐसी स्थिति पैदा की कि सरकार गिर गई। मुझे लगता है कि सभी तानाशाहों को यह याद रखना चाहिए।

जब उनसे जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग के दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें आने दीजिए और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तारीखें तय करने दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *