• October 20, 2025

राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षणः सीएम योगी

 राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षणः सीएम योगी

लखनऊ, 6 अगस्त। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान फिजी के राष्ट्रपति ने प्रदान किया। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिनंदन जताते हुए देशवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जो विश्व में शांति, सहयोग व सद्भावना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देश वासियों को बधाई !

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *