ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह पार्टी से निष्कासित

रायपुर, 6 अगस्त ।छत्तीसगढ़ भाजपा ने बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अजय सिंह पर सर्व आदिवासी समाज के नेता के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है, जिसमें उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है।आदिवासी युवक के साथ अभद्रता पर अजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद पार्टी ने निलंबित किया गया। अजय सिंह पहले भी विवादों कारण कांग्रेस से निष्कासित किये जा चुके हैं। जिसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए थे। इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के कार्यालय से आदेश जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ में लंबे समय से बंद पड़ा क्रशर प्लांट फिर से शुरू किया गया है। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों के साथ अजय सिंह प्लांट बंद कराने पहुंचे थे। इस दौरान क्रशर प्लांट ठेकेदार सुरेश चंद्राकर से अजय सिंह का विवाद हो गया। आरोप है कि अजय सिंह ने इस दौरान सुरेश चंद्राकर के साथ मौजूद आदिवासी युवक को जातिगत गालियां दी है। इस मामले को लेकर अजय सिंह के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज किया जा चुका है।

भाजपा की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अजय सिंह पर एक आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप है। इस विवाद के चलते अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह पार्टी की अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने अजय सिंह निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *