ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अश्विन महाराज लेकर आये हैं नया भक्ति गीत ‘हरे राम हरे कृष्णा’

प्रोड्यूसर अश्विन महाराज ने जब भी म्यूजिक के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट किया है, वे सफल रहे हैं। सावन के महीने में वे भक्तों को मंत्रमुग्ध करने के लिए एक भक्ति गीत लेकर आये हैं- हरे राम हरे कृष्णा। यह भक्ति गीत को सुन सभी कृष्ण भक्त भक्ति के रंग में रंग जायेंगे।

इस गाने के म्यूजिक वीडिओ में अक्षय सेठी के साथ मेहर मोहंती नज़र आ रही हैं। अंशित श्रीवास्तव ने अपनी आवाज से इस गाने को सजाया है। गाने के बोल और म्यूजिक सतीश त्रिपाठी ने दिए हैं। अश्विन महाराज द्वारा प्रोड्यूस यह भक्ति गीत सभी का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। गाने को यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *