ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

2530 नेपाली कस्तुरी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,05 अगस्त ।एसएसबी 71वीं वाहिनी के अठमोहान पोस्ट के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान सोमवार की सुबह पिलर संख्या 359/4 के समीप कोइरगांवा गांव के निकट से 2530 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो बाइक और दो साईकल के साथ दो तस्कर को पकड़ा है।वही अन्य तस्कर अंधेरा का फायदा उठा कर भागने मे सफल रहे।

पकड़े गये तस्कर की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी कृष्णन्दन कुमार पिता बृजबिहारी राय,विजय कुमार पिता ओमप्रकाश के रूप में किया गया जिसे गिरफ्तार कर जितना पुलिस को सौप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *