• October 20, 2025

कांग्रेस का झूठ विधानसभा चुनाव में चलने वाला नहीं : सीमा त्रिखा

 कांग्रेस का झूठ विधानसभा चुनाव में चलने वाला नहीं : सीमा त्रिखा

फरीदाबाद, 4 अगस्त। हरियाणा की शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा की भाजपा सरकार ने गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए काम किए हैं। आज घर बैठे प्रदेश के लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को सशक्त करने और शोषित, पीडि़त, गरीब, किसान युवा और महिला के सम्मान को उंचा करने का काम किया है।

वे रविवार को सेक्टर-15 स्थित भाजपा अटल कार्यालय पर आयोजित प्रवासी कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित कर रहे थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने की। सीमा त्रिखा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय गरीबी हटाओं का नारा देकर गरीबों के वोट लेकर उनको भूल जाती है । कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता हथियाना चाहती है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में कांगेस ने झूठ और फरेब का सहारा लेकर जनता को भर्मित किया लेकिन देश की जनता उनके फरेब को पहचान चुकी है और इनके भ्रम और छलावे में आने वाली नहीं है । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। वोहरा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुट चुके हैं। मंडल और विधानसभा के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने मंडल और विधानसभाओं में बैठक कर बूथ और पन्ना प्रमुख तक के सत्यापित कार्यकर्ताओं को तय कर बूथ की संरचना को मजबूत करने का कार्य पूर्ण कर लिया है । अगले कुछ दिनों में शक्ति केंद्र और त्रिदेव और बीएलए -2 की बैठक की जाएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, प्रदेश जिले के पदाधिकारी, विधानसभा और मंडल के प्रवासी कार्यकत्र्ता, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ विभागों के संयोजक सह संयोजक और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *