ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झुमरीतिलैया में दुकान से डेढ़ लाख नकदी समेत हजारों के सामान की चोरी

कोडरमा, 3 अगस्त  जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के समीप एक राशन की दुकान में चोरी हो गई। मामले को लेकर दुकान के संचालक दिनेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे वह दुकान को बंद कर दुकान के पीछे स्थित घर चला गया था। शनिवार को दुकान खोलने पर सामानों को बिखरा हुआ पाया और गल्ले का कैश भी बिखरा था।

इसके बाद उसने देखा कि दुकान के छप्पर को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उसने जब गल्ले को चेक किया तो उसमें करीब डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। इसके अलावा 60 से 70 हज़ार के कीमती सामान भी चोरी कर ली गई है। उसने कहा कि दुकान उसके दादा घनश्याम के नाम पर है। जुलाई महीने के अंत में बकायेदारों से कलेक्शन करके रुपये गल्ले में रखे गए थे और बारिश की वजह से इसे बड़े कारोबारी को भुगतान नहीं किया जा सका था। चोरी की घटना की सूचना पर तिलैया पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। दिनेश कुमार ने दुकान में चोरी को लेकर तिलैया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *