ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुनानगर: तीसरी बार बनने जा रही है प्रदेश में भाजपा सरकार: कंवर पाल

यमुनानगर, 3 अगस्त । लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता की बीच बोले गए झूठ को जनता अब जान चुकी है।हरियाणा विधानसभा चुनावों में लोकसभा चुनावों से बिल्कुल अलग स्थिति होगी और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह कहना था हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल का जो जगाधरी में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

शनिवार को जगाधरी अपने निवास पर कृषि मंत्री कंवर पाल ने कांग्रेस 70 पार के नारे के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अब कोई भी नारा दे, लेकिन कांग्रेस के ऐसे को कोई लक्षण नहीं है। कांग्रेस 90 पार भी कह सकती है लेकिन प्रदेश में इस समय कांग्रेस अच्छी स्थिति में नही है। लोकसभा चुनावों में सभी दलों के साथ मिलकर कांग्रेस ने 5 सीट पर जीत हासिल की थी।लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों में स्थिति बिल्कुल अलग होगी। क्योंकि लोकसभा चुनावो में कांग्रेस ने कभी सविधान के नाम पर ,आरक्षण खत्म करने के नाम पर,खटखट पैसे देने की बात कहकर इस प्रकार के बहुत से झूठ बोलकर जनता को बहकाने और गरीब आदमी को डराने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के सभी झूठ जनता के सामने ऊजागर हो चुके है। इसलिए जिन लोगों ने लोकसभा में कांग्रेस को वोट दी अब वह विधानसभा में वोट नहीं देंगे। क्योंकि जनता कांग्रेस पार्टी की सच्चाई जान चुकी है। कांग्रेस की गुटबाजी पर मंत्री ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस का कल्चर है और वह इसे बुरा नहीं मानते उनके यहां इसमें ही बरकत है। भाजपा में एकता में बरकत है ।उन्होंने कहा कि जो एकजुट होकर चलते हैं वही देश को आगे लेकर जाते है। कांग्रेस जब खुद ही एकजुट नहीं है तो जनता के लिए क्या करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अपने-अपने स्वार्थ के लिए है लेकिन भाजपा में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *