ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रायसेन जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा -तफरी, सिक्योरिटी गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रायसेन, 3 अगस्त। रायसेन जिला अस्पताल में शनिवार काे बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगी। इस दाैरान ड्यूटी पर माैजूद सिक्याेरिटी गार्ड की सूझबूझ से फायर से शॉर्ट सर्किट से निकल रही चिंगारियां पर काबू पर लिया गया। जिससे काेई बड़ा हादसा हाेने से टल गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जिला अस्पताल में बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगी। इस दौरान आफर-तफरी मच गई। आवाज सुनकर वहां मौजूद गार्ड और कुछ लोग मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल ओढ़ ने बताया कि वायरिंग लूज होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ था। सही समय पर गार्ड ने हालात पर काबू पा लिया। जिला अस्पताल के बिजली इंजीनियर को निर्देश दे दिए हैं। उनके द्वारा बिजली की लाइन में सुधार कार्य किया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते शॉर्ट सर्किट की जानकारी लगते ही इस पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। घटना के दौरान कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *