• January 1, 2026

फतेहाबाद:मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़,किया भोलेबाबा का जलाभिषेक

 फतेहाबाद:मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़,किया भोलेबाबा का जलाभिषेक

फतेहाबाद, 2 अगस्त। शहर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। बम बम भोले के जयकारों के साथ कावड़ लेकर पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित किया। भगवान भोलेनाथ से सुख शांति के लिए कामना की। महाशिवरात्रि को लेकर शहर के मंदिरों को शानदार सजाया गया है।

इस आधुनिक चहल-पहल भरी जिंदगी में लोग आस्था के फलीभूत सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर हरिद्वार और गौमुख से आते हैं। मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपने परिवार और देश में अमन चैन बना रहे है इसके लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। सावन मास की शिवरात्रि का अलग ही महत्व होता है। मंदिर के पुजारी सोनू शर्मा ने बताया कि इस दिन भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाया जाता है। माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। मंदिर के पुजारी ने कहा आज शिवलिंग पर दूध-दही, जल, भांग-धतूरा से अभिषेक करने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं।

लोगों की मनोकामना को पूरा करते हैं। इस श्रवण सावन माह पांच सोमवार है। रक्षा बंधन भी सोमवार के दिन ही आने वाला है, वह भी दिन बहुत शुभ है। आज शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों की सुबह 6 बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद शिव भक्तों ने कहा भोले बाबा को जल चढक़र बहुत ज्यादा खुश है। हर साल हरिद्वार से जल लेने के लिए जाते हैं। शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढक़र परिवार में सुख शांति बनी रहे, इसकी भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। लाखों की संख्या में लोग हरिद्वार और गोमुख से जल लेकर अपने-अपने स्थान पर पहुंचते हैं। भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूरी करते हैं, हम भी यही कामना करते हैं लोगों की मनोकामना पूरी हो और देश में भी सुख शांति बनी रहे।

महाशिवरात्रि पर्व पर लगाया मेडिकल कैंप

सावन की महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयुष्मान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विचार आश्रम रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में एक नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में डॉ. भगवान दास जिंदल, डॉ. पूजा सोनी व नाड़ी वैध मनोजाचार्य ने अपनी सेवाएं दी और लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। चिकित्सकों की टीम द्वारा कैम्प में 250 से अधिक मरीजों को चेक किया, उनके फ्री टेस्ट करवाए गए वहीं नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। आज कैम्प के दौरान महिला संबंधित रोग, चमड़ी रोग, खांसी-जुकाम, बुखार आदि के मरीजों का इलाज किया गया

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *