ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीमार युवती ने फंदे से लटककर दी जान

सिलीगुड़ी, 31 जुलाई । सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी ब्लॉक के बतासी जीवन सिंह जोत इलाके से बुधवार को एक युवती का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम संपा बेपारी (29) है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, संपा कई वर्षों से बीमार थी। रोजना की तरह मंगलवार को भी अपनी दीदी के साथ सोई थी। सुबह उठने के बाद परिवार के लोगों ने संपा को घर के किचन में फंदे से लटका हुआ पाया। घटना के बाद खोरीबाड़ी थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *