ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू, 27 जुलाई दक्षिण कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आतंकी के पकड़े या मारे जाने की सूचना नहीं है।

बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच कुमकड़ी पोस्ट के पास आतंकियों की गतिविधि नजर आई। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *