ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बस को हाईजैक करने का किया प्रयास, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

जालौन, 27 जुलाई। जनपद की उरई कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात में नशे की हालत में चार यात्रियों ने स्लीपर बस को हाईजैक करने का प्रयास किया। यात्रियों के शोर मचाने पर पुलिस की गाड़ी ने बस का पीछा किया और हाईजैक करने वाले चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस चाराें काे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर बीती देर रात शुक्रवार काे कानपुर से अहमदाबाद की तरफ एक स्लीपर बस जा रही थी। कालपी स्टैंड के पास बस कंडक्टर द्वारा सवारियों को उतारने और बैठाया जा रहा था। इसी दौरान बस में यात्री बन कर बैठे चार युवकाें ने शराब के नशे में कंडक्टर और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। वाे लाेग कुछ समझ पाते मारपीट करने वालाें ने कंडक्टर को पकड़ने के बाद चालक काे सीट से हटाकर खुद गाड़ी ड्राइव करने लगे।बस काे तेज रफ्तार से लेकर जब युवकाें द्वारा ले जाया जा रहा था तभी यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पीछे से आ रही पुलिस की जीप ने बस को जिला अस्पताल के पास रूकवा लिया और बस में छुपे चारों आराेपिताें काे पकड़ लिया। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई।

उरई कोतवाली निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शराब के नशे में चारों युवक थे, जिन्होंने कंडक्टर के साथ मारपीट की। फिलहाल चारों लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *