ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चोपड़ा में पुलिस पर हमला, चार पुलिस कर्मी घायल

उत्तर दिनजापुर, 25 जुलाई। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना अंतर्गत आमतला इलाके में बुधवार देर रात छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में चार पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस इलाके में छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान अपराधियों के समूह ने पुलिस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस मामले में चार पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में पुलिस के दो अधिकारी, एक सिपाही और एक चालक शामिल है।

वहीं, बुधवार देर रात जलपाईगुड़ी के दीन बाजार में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस पर एक गाड़ी से गोलियां चलाई गईं। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस पर हमले की घटनाओं को लेकर विरोधियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

विरोधियों का कहना है कि जिस राज्य में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, उस राज्य में जनता का क्या हाल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *