ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जलपाईगुड़ी में बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

जलपाईगुड़ी, 25 जुलाई । जिले के दिन बाजार में बुधवार देर रात बदमाशों द्वारा पुलिस पर सरेआम फायरिंग करने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गोलीबारी की घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, देर रात बदमाशों ने एक स्थानीय कारोबारी के घर के बाहर लगे गेट का ताला तोड़ किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम दने की फिराक में थे, जिसकी भनक पुलिस टीम को लग गई। बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया तो अपराधी पुलिस पर सरेआम फायरिंग कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर अपराधियों को चिन्हित करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *