ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुवाहाटी: अमित शाह का दावा, 2024 में मोदी जी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

गुवाहाटी: देश में अगली साल लोकसभा चुनाव होने है और अभी से सभी राजनितिक दल चुनावी तैयारियों में लग गए हैं। वहीं, सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से गद्दी में बैठने के लिए कमर कास ली है | इसी बीच पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक रैली को संबोधित किया औरलोकसभा 2024 को लेकर बड़ा एलान किया |

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार होगा और भाजपा तीसरी बार 300 से अधिक सीटें लेकर सत्ता में काबिज होगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगें | इतना ही नहीं शाह ने यह भी दवा किया कि इस बार भाजपा असम की 14 लोकसभा सीटों में 12 सीटें लेकर जीतेगी।

अनशन पर बैठे पायलट, राजस्थान कांग्रेस में संकट के बादल

कांग्रेस पर बोला हमला…

रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला | उन्होंने कहा- कभी पूर्वोत्तर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बाद तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नाकाम रही |

चीन में नए वायरस का कहर ! एक की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *