ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आर्थिक सर्वे 2023-24 आज पेश करेंगी सीतामरण, बजट मंगलवार को 11 बजे

नई दिल्ली, 22 जुलाई । संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2024-25 से ठीक एक दिन पहले देश के सामने वित्त वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण संसद के पटल पर रखेंगी। बजट से पहले इसे पेश करने की परंपरा है।

संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि भारत का आर्थिक सर्वेक्षण सोमवार को संसद के सदनों के पटल पर रखा जाएगा। निर्मला सीतारमण मंगलवार को सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट सत्र है। आर्थिक सर्वेक्षण 22 जुलाई को संसद के पटल पर रखा जाएगा। केंद्रीय बजट और 2024 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट भी 23 जुलाई को पेश होगा।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को नेशनल मीडिया सेंटर में 2ः30 बजे संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *