ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने शिव भक्तों को कावड़ यात्रा दी शुभकामनाएं, मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

देहरादून, 22 जुलाई। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रावण मास के पहले सोमवार पर सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत और अभिनंदन किया है। उन्होंने मां गंगा की स्वच्छता एवं क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने एक जारी वीडियो में कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव से सभी शिव भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए पवित्र कावड़ यात्रा के सुगम और सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को समर्पित आस्था और भक्ती से परिपूर्ण यह पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कांवड़ यात्रा में आने वाले सभी शिव भक्तों के सुगम और सरल यात्रा कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *