ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नेपाल में सावन के पहले सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब

काठमांडू, 22 जुलाई । नेपाल की राजधानी काठमांडू में सावन के पहले सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा है। काठमांडू में रात से बारिश हो रही है। जलाभिषेक करने के लिए लोग छाता लेकर कतार में लगे हुए हैं। यहां पहुंचने वाले भक्तों में भारत के कई प्रदेशों के लोग भी शामिल हैं।

श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार न करने पड़े, इसके लिए सुबह चार बजे मंगल आरती के साथ ही पशुपतिनाथ मंदिर के चारों द्वार खोल दिए गए हैं। पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सचिव डॉ. मिलन थापा ने कहा है कि सावन मास में सुबह से लेकर मध्य रात्रि तक मंदिर के चारों कपाट खुले रहेंगे। सावन के महीने में पशुपतिनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या अन्य दिनों में 5-6 लाख तक रहती है पर सोमवार को दर्शनार्थियों की संख्या 9-10 लाख तक पहुंच जाती है।

इस समय वनकाली क्षेत्र, गुहेश्वरी क्षेत्र, गौशाला क्षेत्र, तिलगंगा क्षेत्र में मीलों लम्बी कतारें लगी हुई हैं। नेपाल की सीमा से सटे बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोग भी भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *