ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कड़ी सुरक्षा के बीच 3,200 से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए जम्मू से उत्साहपूर्वक रवाना

जम्मू, 22 जुलाई । सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 3,200 से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए जम्मू से उत्साहपूर्वक रवाना हुए।

3,281 श्रद्धालों के साथ 25वां जत्था सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में 111 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर आधार शिविर से सोमवार सुबह तीन बजे रवाना हुआ। इनमें से 1,979 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को चुना जबकि 1,302 ने छोटा लेकिन अधिक ढलान वाला 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग चुना।

28 जून से अब तक कुल 123,013 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा पर जा चुके हैं। 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग की 3.80 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही पूजा कर चुके हैं। पिछले साल 450,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। 52 दिवसीय यात्रा 29 जून को कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से शुरू हुई थी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *