ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुरू पूर्णिमा पर साधु-संतो ने निकाली विशाल शाही यात्रा

माेतिहारी, 21 जुलाई । जिले के रक्सौल स्थित काली मंदिर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को साधु संतों ने विशाल शाही यात्रा निकाली। यात्रा में भारत व नेपाल के सैकड़ो की संख्या में साधु संत व नागा संन्यासियो ने हिस्सा लिया। शाही यात्रा पूरे नगर के परिक्रमा कर पुनः मंदिर में पहुंची।उल्लेखनीय है,कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर काली मंदिर में विशेष पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया है,जिसमे भारत व नेपाल से सैकड़ों की संख्या भक्त काली मंदिर पहुंच कर अपने गुरु सेवक संजय नाथ से दीक्षा लेगें। दीक्षा व साधु संतों की शाही यात्रा के बाद साधु महासम्मेलन व धर्म संसद का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

इसके साथ ही गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने तथा नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने पर भी चर्चा की जायेगी। काली मंदिर के पीठाधीश्वर सेवक संजय नाथ ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन देश व पड़ोसी देश नेपाल से भक्त काली मंदिर पहुंचते है। भक्त को गुरुपूर्णिमा के दिन गुरु दीक्षा दी जाती है। मौके पर मुक्तिनाथ उर्फ आल्टर बाबा, डॉ शंकर नाथ, अनिल कुमार सिन्हा, राजीव जायसवाल, राजेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में साधु संत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *