ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कठुआ में दो कारों की टक्कर में सात घायल

Jammu, 21 जुलाई । कठुआ में रविवार काे मगर खड्ड के समीप दो कारों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई जबकि इस हादसे में करीब सात लोग घायल हुए इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पठानकोट से चढ़वाल जा रही एक कार का जम्मू से कठुआ जा रही एक कार से आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए जबकि इसमें से एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एसकेआर पठानकोट रेफर किया गया जबकि बाकियों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *