ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची में भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे अमित शाह का जोरदार स्वागत

रांची, 20 जुलाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां भाजपा की विस्तृत कार्य समिति की बैठक में पहुंचे चुके हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हैं। गृह मंत्री के सभा स्थल पर पहुंचने पर भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में पार्टी के 26 हजार कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। साथ ही झारखंड से चुनाव जीतने वाले सांसदों का अभिनंदन करेंगे। गृह मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे में लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे। इसके बाद पुणे के लिए रवाना हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *