• March 6, 2026

कांकसा में चोर होने के संदेह में चार युवकों की सामूहिक पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

 कांकसा में चोर होने के संदेह में चार युवकों की सामूहिक पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

पूर्व बर्दवान, 19 जुलाई

पूर्व बर्दवान जिले में कांकसा थानांतर्गत बनकाटी पंचायत के 11 माइल संलग्न बिलपाड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह चोर होने के संदेह में स्थानीय लोगों ने चार युवकों की जम कर पिटाई कर डाली। खबर पाकर कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से चारों युवकों को बचाया और उन्हें अपने साथ थाने ले गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चार युवकों को गोद में एक बच्चे को लेकर घूमते देखा। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उन्हें एक होटल में उन्हें रोका। बाद में उनकी जमकर पिटाई की गई। खबर पुलिस तक गई। इसके बाद पुलिस ने चारों युवकों को भीड़ से बचाया। बच्चे को फिलहाल प्रशासन के पास रखा गया है।

युवकों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि हिरासत में लिए गए युवक बच्चे को इलाज के लिए ले जा रहे थे। उसी समय स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने बच्चे को ले जा रहे युवकों को रोक लिया और उनकी सामूहिक पिटाई कर डाली।

पुलिस फिलहाल युवकों से पूछताछ के जुटी थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों के नाम का खुलासा नहीं किया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *