ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गैंगस्टर अबू सलेम को नासिक रोड सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया

मुंबई, 19 जुलाई । गैंगस्टर अबू सलेम को एटीएस और एसआरपीएफ की सुरक्षा के बीच बेहद गोपनीय तरीके से शुक्रवार को सुबह नासिक रोड सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार अबू सलेम को नवी मुंबई स्थित तलोजा जेल में रखा गया था, लेकिन जेल प्रशासन को अबू सलेम की बैरक में मरम्मत कार्य करना था। इसलिए जेल प्रशासन ने अबू सलेम को अन्य जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। अबू सलेम ने सुरक्षा का कारण बताते हुए जेल प्रशासन के निर्णय को बाम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देकर याचिका दाखिल की थी लेकिन बाम्बे हाई कोर्ट ने सलेम की याचिका खारिज कर दी थी। इससे जेल प्रशासन को अबू सलेम को अन्य जेल में शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो गया था। इसी वजह से आज जेल प्रशासन ने एटीएस और एसआरपीएफ जवानों की कड़ी सुरक्षा में अबू सलेम को नासिक सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *