• September 15, 2026

भाजपा ने लिया नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलने का संकल्प

 भाजपा ने लिया नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलने का संकल्प

ऊना, 19 जुलाई भाजपा कार्यसमिति बैठक ऊना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भाजपा जनकल्याण और कांग्रेस जनविरोधी सरकार है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार आज भी पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से, प्रो प्रेम कुमार धूमल सड़कों वाले मुख्यमंत्री और जयराम ठाकुर जनकल्याण वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाते है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यसमिति में समाज में नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलने का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया। भाजपा नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग शुरू करने जा रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में केवल महंगाई बढ़ाने, संस्थान बंद करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने, पूर्व सरकार की योजनाओं को ध्वस्त करने का काम किया हैं। यह सरकार तालाबंदी, महंगाई, भ्रष्टाचार, जनविरोधी, मित्रो की सरकार है। मुख्यमंत्री के संरक्षण में प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड स्थापित किए है, यहां भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रही है, 7 से ज्यादा गोली कांड के मामले, 250 से अधिक मर्डर के मामले, 3000 से अधिक ड्रग के मामले, 950 से अधिक महिला अत्याचार के मामले , बड़े छोटे से कार्यकाल में जनता के सामने आए है। ड्रग और नशे का कारोबार सरकार के सरक्षण में चल रहा है।

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मित्रों की सरकार, झूठी और सबसे निकम्मी सरकार है। कांग्रेस पार्टी का ऑक्सीजन परिवारवाद है और इसका बड़ा प्रमाण हिमाचल में भी दिखने को मिला है। बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को अंग्रेजो से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। देश को बेचने, विभाजन, आपातकाल और जातिवाद फैलने का काम किसी ने किया है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी है।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर और सिकंदर कुमार उपस्थित रहे।ऊना, 19 जुलाई (हि.स.)। भाजपा कार्यसमिति बैठक ऊना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भाजपा जनकल्याण और कांग्रेस जनविरोधी सरकार है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार आज भी पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से, प्रो प्रेम कुमार धूमल सड़कों वाले मुख्यमंत्री और जयराम ठाकुर जनकल्याण वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाते है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यसमिति में समाज में नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलने का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया। भाजपा नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग शुरू करने जा रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में केवल महंगाई बढ़ाने, संस्थान बंद करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने, पूर्व सरकार की योजनाओं को ध्वस्त करने का काम किया हैं। यह सरकार तालाबंदी, महंगाई, भ्रष्टाचार, जनविरोधी, मित्रो की सरकार है। मुख्यमंत्री के संरक्षण में प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड स्थापित किए है, यहां भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रही है, 7 से ज्यादा गोली कांड के मामले, 250 से अधिक मर्डर के मामले, 3000 से अधिक ड्रग के मामले, 950 से अधिक महिला अत्याचार के मामले , बड़े छोटे से कार्यकाल में जनता के सामने आए है। ड्रग और नशे का कारोबार सरकार के सरक्षण में चल रहा है।

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मित्रों की सरकार, झूठी और सबसे निकम्मी सरकार है। कांग्रेस पार्टी का ऑक्सीजन परिवारवाद है और इसका बड़ा प्रमाण हिमाचल में भी दिखने को मिला है। बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को अंग्रेजो से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। देश को बेचने, विभाजन, आपातकाल और जातिवाद फैलने का काम किसी ने किया है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी है।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर और सिकंदर कुमार उपस्थित रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *