ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस ने तीन बदमाशों काे मुठभेड़ में किया ढेर

नई दिल्ली, 13 जुलाई । हरियाणा एसटीएफ के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शार्प शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सोनीपत के खरखौदा गांव में चोनोली रोड पर ये मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हरियाणा और दिल्ली पुलिस के लिए सिरदर्द बने शूटर आशीष उर्फ लालू, सन्नी खरड़ और विक्की रिढाना मारे गये। पुलिस ने तीनों के पास से 5 आधुनिक पिस्टल बरामद की हैं। तीनों पर हरियाणा पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था। ये शूटर हिसार के कई व्यापारियों से कई करोड़ की फिरौती मांग चुके थे।

मुठभेड़ में मारे गये बदमाश लंबे समय से हरियाणा के लिए सिरदर्द बने हुए थे।इनमें दो आरोपितों ने कुछ समय पहले ही राजौरी गार्डन इलाके में बर्गर किंग में युवक की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी। हिसार समेत हरियाणा के कई जिलों में फिरौती और हत्या की वारदात सामने आ रही थी। इन वारदात में इन शूटरों का नाम भी सामने आ रहा था। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए कई लाख का इनाम भी घोषित किया था। बीती देर रात क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि बर्गर किंग हत्याकांड के आरोपित खरखौदा गांव के पास है।

पुलिस ने सूचना को पुख्ता कर हरियाणा पुलिस को मामले की सूचना दी। उसके बाद हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच ने कार से भाग रहे आरोपितों को रुकने के लिए कहा। इस पर आरोपितों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इधर पुलिस ने भी जवाबी कर्रवाई में गोली चलाई। घटना में गोली लगने से तीनों आरोपित घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *