ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आसनसोल में बच्चा चोरी के अफवाह के बाद तनाव, पुलिस के साथ मारपीट

पश्चिम बर्दवान, 13 जुलाई । पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत वनोरा ब्लू फैक्ट्री से सटे इलाके में बच्चा चोरी के अफवाह के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस घटना में एक सिविक वालंटियर और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये।

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में दो अज्ञात युवक और एक युवती को घूमते देखा गया था। लोगों को उनको देखकर उनके बच्चा चोर होने का संदेह हुआ। इसी बीच इलाके में एक बच्चे के चोरी की अफवाह फैल गई। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची और इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ईंट लगने से एक सिविक वालंटियर और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल इलाके में पहुंचा। लेकिन इलाके में घूम रहे उन युवक-युवतियों का कोई पता नहीं चला।

स्थानीय पार्षद उप्पल सिन्हा ने ग्रामीणों की ओर से कहा, “वे निर्दोष, सरल, सीधे लोग हैं। आदिवासी समुदाय के लोग हैं। अफवाहों के कारण गलतफहमियां पैदा हुई हैं।’ समस्या का समाधान हो जायेगा।” उधर, पुलिस की ओर से बताया गया कि इस घटना के बाद कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *