ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुरमीत सिंह संधावालिया होंगे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

जबलपुर, 12 जुलाई । पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया।
2011 में अतिरिक्त न्यायाधीश बने थे
न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया का जन्म 1 नवंबर 1965 को हुआ था। 1986 में चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बीए ऑनर्स और 1989 में चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने एमएलबी किया। न्यायमूर्ति संधावालिया को 30 सितंबर, 2011 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और 24 जनवरी, 2014 को वे स्थायी न्यायाधीश बन गए थे।
संधावालिया एक कानूनी परिवार से हैं। उनके पिता 1978 से 1983 तक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और 1983 से 1987 तक पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में एक वकील के रूप में भी काम किया। कॉलेज के दिनों में लॉन टेनिस के खेल में अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *