ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रायपुर : मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार मिला

रायपुर, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार फिलहाल टल गया है। मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस संबंध में गुरुवार की देर रात अधिसूचना जारी की। 22 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होने वाला है।उससे पहले इसकी घोषणा की गई। इस समय केदार कश्यप वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग है।जिसके बाद केदार कश्यप को बधाई देने का तांता लग गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। केदार कश्यप बस्तर के कद्दावर आदिवासी नेता और सांसद भी रह चुके बलीराम कश्यप के बेटे हैं। केदार कश्यप ने साल 2000 से राजनीतिक करियर शुरू किया।साल 2003 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने।2008 में दूसरी बार और 2013 में तीसरी बार विधायक बने। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में केदार कश्यप को हार मिली लेकिन छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 में नारायणपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर केदार कश्यप फिर से विधायक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *