ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टाटा संस के सूर्य कांत यूएसआईएसपीएफ के निदेशक मंडल में शामिल

नई दिल्‍ली, 10 जुलाई। देश के कॉर्पोरेट क्षेत्र के दिग्‍गज एवं टाटा संस के वरिष्ठ सलाहकार सूर्य कांत यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के निदेशक मंडल में शामिल हो गए हैं। सूर्य कांत भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के विकास में अपने अग्रणी योगदान के लिए पहचाने जाते हैं।
यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मुकेश अघी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सूर्य कांत का नेतृत्व रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा तैयार करने में मददगार साबित होगा।
सूर्य कांत ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए यूएसआईएसपीएफ के प्रयास अहम हैं।
उल्‍लेखनीय है कि 2017 में गठित यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम एक स्वतंत्र गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी और गैर-पक्षपाती संगठन है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है जबकि दोनों देशों में इसके कार्यालय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *