ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जालंधर पश्चिमी क्षेत्र में उपचुनाव में 11 बजे तक 23.04 फीसदी मतदान

चंडीगढ़, 10 जुलाई। पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान सुबह से चल रहा है। यहां दिन के 11 बजे तक 23.04 फीसदी मतदान हुआ है।
जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सीट आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर एक लाख 71 हजार 963 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने पूरे क्षेत्र में 181 मतदान केंद्र बनाए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के सात सौ जवान तैनात किए गए हैं। इस सीट पर आप के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल अब भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनके खिलाफ भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के पुत्र महिंदर भगत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। इसी सीट पर कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, अकाली दल से सुरजीत कौर तथा बसपा की तरफ से बिंदर लाखा चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *