ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीआईजी ने देर रात शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया

रांची, 10 जुलाई  रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे मंगलवार की देर रात राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे शहर का भ्रमण किया और देखा कि जिन पुलिसकर्मियों के भरोसे राजधानी के लोग हैं, वह किस तरह ड्यूटी कर रहे हैं।
डीआईजी ने शहर के विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को जायजा के दौरान कई तरह के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कार और बाइक चालकों की खुद से चेकिंग भी की। वाहन चालकों के लाइसेंस और अन्य चीजों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों की चेकिंग के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों की संख्या के बारे में भी उनसे जाना।
इस दौरान सभी डीएसपी और थानेदार अलर्ट दिखे। 15 से अधिक इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रांची के धुर्वा, जगन्नाथपुर, कोतवाली, लोआर बाजार, लालपुर मेन रोड, सहित कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया । पोस्ट में पुलिस अधिकारी अलर्ट नजर आए। रात में 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
डीआईजी ने बताया कि रात के समय राजधानी में होने वाली घटनाओं पर ब्रेक लगाने, अपराधियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए रात के समय पुलिस का प्रेजेंस बढ़ाया गया है। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह रात के समय भी अपने थानों में मौजूद रहे और शहर पर ध्यान रखें। इसके साथ-साथ कंट्रोल रूम में हर दिन एक डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे शहर पर नजर रखेंगे। डीआईजी के अनुसार हर हाल में राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है। लोगों को सुरक्षा देना है और इसी के लिए फोर्स को काम करना है।
।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी सहित कई अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *