October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मार्ट में दंपत्ति से युवकों ने की मारपीट

हरिद्वार , 9 जुलाई। शिवालिक नगर स्थित एम्ब्रेला मार्ट में खरीददारी करने आए दंपत्ति के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने विरोध जताया और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित जितेंद्र चौधरी ने बताया कि वे सोमवार की देर शाम अपनी पत्नी के साथ एम्ब्रेला मार्ट में खरीददारी करने गए थे। इस दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने अपने 15-20 साथियों को बुला लिया और उनके साथ मारपीट की। चौधरी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान युवकों ने उनके गले की सोने की चेन छीन ली।
इस घटना पर व्यापारी नेता धर्मेन्द्र विश्नोई ने रोष व्यक्त करते हुए कोतवाली प्रभारी से आरोपितों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि जितेंद्र चौधरी व्यापारी हैं। इस तरह की घटना होना गलत है। असामजिक तत्वों पर लगाम लगायी जाए। लोगों की सुरक्षा का ध्यान पुलिस को रखना होगा। इस घटना पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने रानीपुर कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देकर आरोपितों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है। विभास सिन्हा ने कहा कि शिवालिक नगर में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गयी है। मोबाइल छीनने, चेन स्नेचिंग, मारपीट की घटनाएं आम हो गयी हैं। क्षेत्र में पुलिस की गश्त व्यवस्था भी संतोषजनक नही है। जिससे सड़कों पर रात दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापारी बाजार बंद कर विरोध जताएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान को भी अवगत कराया गया है। विधायक आदेश चौहान ने भी एसएसपी से तत्काल अज्ञात युवकों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
इस दौरान शुभम गुप्ता, अशोक उपाध्याय, विवेक गुप्ता, अनुराग, विशाल, रवि कुमार, धर्मेंद्र बिश्नोई अविनाश गोयल, आत्माराम सैनी, धर्मेंद्र चौधरी, हरिओम चौहान, मोहित शर्मा, नृपेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.