October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गंगा एवं कोसी नदी के बाढ़ का होगा निदान

भागलपुर, 9 जुलाई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) के केंद्रीय कार्यालय भागलपुर के बिहपुर में मंगलवार को पत्रकाराें काे संबाेधित करते हुए विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंदर छोटे-मोटे कार्य को पूरा करने का काम किए हैं। इस काम के दौरान थोड़ा बहुत उच नीच अगर हुआ है तो आप लोग हमें अवगत कराये। उसमें हम सुधार करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी एवं कोसी नदी प्रत्येक वर्ष तबाही मचाती है। स्थाई निदान के लिए हमने सोच रखा है कि विक्रमशिला ब्रिज पर रेलवे लाइन या जाह्नवी चौक से बिहपुर और वीरपुर ब्रिज से संपर्क मार्ग जोड़ा जाए। इसके लिए बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार से मिलकर प्रस्ताव देंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल में बिजली, सड़क, नाला, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनवाने का कार्य किए हैं।
मीडिया कर्मी से उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अनियमितता देखने को मिले तो सीधा मुझे रूबरू होकर बताएं। उस समस्या का बैठकर समाधान करने का प्रयास करेंगे। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता गौतम कुमार, प्रभु नंदन चौधरी, दिनेश यादव और परमानंद मंडल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.