ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आईजी कार्यालय के पास युवक को गोली मारी, हमलावर फरार

मेरठ, 08 जुलाई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आईजी कार्यालय के पास एक युवक को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चर्च कॉलोनी निवासी वेनेरिक जॉन मेरठ पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है। चर्च कॉलोनी के पास ही मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नचिकेता झा का कार्यालय है। वेनेरिक के भाई नीरज ने बताया कि रविवार की देर रात चर्च कालोनी में वेनेरिकघर के बाहर किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था। तभी माइकल नामक युवक वहां से गुजरा। माइकल ने वेनेरिक से धीमी आवाज में बात करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद ही माइकल अपने घर से हथियार लेकर आया और वेनेरिक को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वेनेरिक घायल हो गया। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को घायल के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, पुलिस की तीन टीमों को आरोपित की तलाश में लगाया गया है। ऑपरेशन के बाद घायल की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *