ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अबरार नगर व रहीम नगर के अवैध मकानों को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी

लखनऊ, 08 जुलाई। लखनऊ के जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सोमवार को अबरार नगर व रहीम नगर में एक बार फिर से अवैध मकानों को चिन्हित करने पहुंची। टीम में शामिल रहें अधिकारियों ने अवैध मकानों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की रुपरेखा तैयार की।
लखनऊ की कुकरैल नदी की जमीन को खाली कराने की मुहीम में लखनऊ विकास प्राधिकरण जुटी हुई है। कुकरैल नदी की जमीन को खाली कराने के लिए अकबर नगर में अभियान चलाया गया था। जिसके परिणाम स्वरुप पूरा अकबर नगर को ढ़हा दिया गया। अकबर नगर के बाद कुकरैल नदी की जमीन पर बसाये गये खुर्रम नगर, अबरार नगर, रहीम नगर का नम्बर आ गया है। जिसमें अवैध मकानों को चिन्हित करने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों का सिंचाई विभाग के अभियंता सहयोग कर रहे हैं।
लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस टीम को लेकर संयुक्त टीम के अबरार नगर और रहीम नगर में चहलकदमी के बाद वहां के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने सरकारी महकमें के अधिकारियों से दूरी बनाया। मोहम्मद वसीम, अकबर जैसे स्थानीय लोगों ने कहा कि चिन्हित मकानों को तोड़ेगे और यहां रहने वालों को दूसरी जगह पर मकान देंगे। फिर भी अबरार नगर में जिसने जन्म लिया और अपना कर्म कर रहे हैं। वे अपना घर क्यों तोड़ने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *