ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल सरकार की बर्खास्तगी को लेकर महिला संगठनों ने किया प्रदर्शन

यमुनानगर, 5 जुलाई । पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हरियाणा के यमुनानगर में महिला सामाजिक संगठनों की सैकड़ो महिलाओं ने पश्चिम बंगाल की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम उप मंडल अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा।

शुक्रवार को लघु सचिवालय पर इकट्ठा हुई महिलाओं को संबोधित करते हुए साधना चौहान ने कहा कि कितने शर्म की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर रही है। वहां की सरकार रक्षक की बजाय भक्षक बनी हुई है। उनका कहना है कि बंगाल में महिलाओं पर चौक चौराहों में अत्याचार हो रहे हैं, उनको धमकियां दी जा रही हैं ,उनका मानसिक ,शारीरिक शोषण किया जा रहा है। उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की।

महिलाओं का आरोप है कि जिस महिला को पूजा जाता है उसी का शोषण हो रहा है ,महिलाओं को धमकियां दी जा रही हैं। उनके साथ घिनौनी हरकत की जा रही हैं। वह भी तब जब वहां एक महिला मुख्यमंत्री की सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *