ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आज ही विधानसभा में शपथ लेंगे नवनिर्वाचित तृणमूल विधायक

कोलकाता, 5 जुलाई । पश्चिम बंगाल के दो नव-निर्वाचित टीएमसी विधायकों, रेयत हुसैन सरकार और सायंतिका बनर्जी, को शुक्रवार दोपहर को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह समारोह पिछले कुछ दिनों से चल रहे गतिरोध के बाद होगा।

गुरुवार रात को एक अचानक घटनाक्रम में, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी को विधायकों को शपथ दिलाने के लिए मनोनित किया है। विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि शपथ दोपहर दो बजे दिलाई जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विशेष सत्र का आह्वान करते हुए कहा कि विधानसभा का संचालन केवल राज्यपाल पर निर्भर नहीं है। उन्होंने शपथ ग्रहण के गतिरोध को सुलझाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्तक्षेप की मांग की थी।

हुसैन मुर्शिदाबाद जिले के भगवानगोला से चुने गए हैं, जबकि बनर्जी उत्तर 24 परगना जिले के बराहनगर सीट से उप-चुनाव में विजयी हुई हैं। राज्यपाल ने पिछले महीने दोनों विधायकों को राजभवन में शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया था। उनका दावा था कि परंपरा के अनुसार उपचुनाव विजेताओं के लिए राज्यपाल अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को शपथ दिलाने का काम सौंपते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा में आयोजित करने की मांग करते हुए, दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा परिसर में कई दिनों तक धरना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *