ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऋतु खण्डूरी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर मांगा जवाब

देहरादून, 03 जून । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर मालन नदी पर पॉकलैंड और जेसीबी के माध्यम से दोनों कॉजवे पर पानी डायवर्ट करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही लगातार मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया।

खण्डूरी ने कहा कि महज अभी दो या तीन दिन की बारिश हुई है और मालन नदी के उफान पर आ जाने से ह्यूमपाइप कॉजवे वैकल्पिक मार्ग के उपर से पानी बहने लगा, जिसके कारण यातायात व्यवस्था दो घंटे तक बाधित रही। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के देवी रोड व अन्य जगहों पर हो रही नाली सफाई के मलबे को ना उठाने पर नगर आयुक्त को जवाब देने को कहा है।

उन्होंने कहा कि निगम की ओर से वर्षाऋतु से पहले ही नाली साफ कराई जाती है लेकिन इस वर्ष बारिश के साथ अभी भी कार्य गतिमान है। नालियों से निकली गंदगी से कचरा रोड में बहकर लोगों की दुकान के आगे जमा हो रहा है और वापिस नालियों में जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने निगम की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त को तुरंत सफाई के साथ कूड़ा उठाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *