ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खुशखबरी: फ्री में मिलेगा ट्विटर का ब्लू टिक

टेक डेस्क: ट्विटर के मालिक एलन मस्कहमेशा अपने फैसले से सभी को चौंकाते रहते है | कुछ दिन पहले ही मस्क ने कहा था कि सभी फ्री ब्लू टिक हटाए जाएंगे और सबको पैसे देकर ब्लू टिक लेना होगा, लेकिन बाद में एलन मस्क ने अपने इस फैसले को टाल दिया। अब इस मामले को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है कि मस्क फ्री में ब्लू टिक देने की योजना बना रहे हैं।

आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

पढ़ने में आपको मजाक लग रहा होगा लेकिन यह सच है कि ट्विटर फॉलोअर्स के आधार पर 10,000 संस्थानों के अकाउंट को फ्री में ब्लू टिक देने की तैयारी कर रहा है जिसकी कीमत 1,000 डॉलर यानी करीब 81,915 रुपये है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-500 विज्ञापनदाता ट्विटर पर सबसे अधिक खर्च करते हैं। ऐसे में ट्विटर ऐसे करीब 10,000 संस्थानों को कथित तौर ब्लू टिक बनाए रखने की इजाजत देने की योजना बना रहा है। ऐसे उन्हें हर महीने ब्लू टिक के लिए पैसे खर्च नहीं करने होंगे।

UP: सीएम योगी ने दी लखनऊवासियों को सौगात, 272 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

ट्विटर ब्लू के तहत ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने एक तय राशि देनी होती है। भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की सुविधा कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुई है। ट्विटर ब्लू की भारत में मोबाइल के लिए हर महीने 900 रुपये और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये चुकाने होंगे।

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व रक्षामंत्री के बेटे भाजपा में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *