• October 21, 2025

उत्तराखंड पुलिस विभाग के 12 मुख्य आरक्षियों को अपर गुल्मनायक पद पर पदोन्नति

 उत्तराखंड पुलिस विभाग के 12 मुख्य आरक्षियों को अपर गुल्मनायक पद पर पदोन्नति

देहरादून, 02 जुलाई उत्तराखंड के मुख्य आरक्षियों को अपर गुल्मनायक के पद पर पदोन्नति मिली है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार ने मंगलवार को 12 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति दी।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, हेड कांस्टेबल प्रो. 3140 गोपाल सिंह को आईआरबी-प्रथम, हेड कांस्टेबल 206 मिश्री लाल को 31 पीएसी, हेड कांस्टेबल प्रो. 1167 रामाज्ञा राय को 40 पीएसी, हेड कांस्टेबल 40 गिरीश चन्द्र को 31 पीएसी, हेड कांस्टेबल प्रो. 1074 सतीश कुमार को 40 पीएसी, हेड कांस्टेबल प्रो. 1095 उत्तम सिंह को 40 पीएसी, हेड कांस्टेबल 120 रमेश लाल को 31 पीएसी, हेड कांस्टेबल 2012 राजकुमार सिंह को 46 पीएसी, हेड कांस्टेबल 52 मो. नसीम को 31 पीएसी, हेड कांस्टेबल 3136 विपिन चन्द्र नैनवाल को आईआरबी-प्रथम, हेड कांस्टेबल 3078 सुरेश सिंह को आईआरबी-प्रथम, हेड कांस्टेबल 4071 सुरेन्द्र को आईआरबी-द्वितीय पद पर पदोन्नति मिली है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *