ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कीर्ति नगर में तेज रफ्तार डीटीसी बस पलटी, एक घायल

नई दिल्ली, 02 जुलाई । कीर्ति नगर में रिंग रोड पर मंगलवार तड़के करीब तीन बजकर 45 मिनट पर तेज रफ्तार डीटीसी के बस पलट जाने से हादसा हो गया। हादसे में एक यात्री को चोट आई है।

पश्चिमी जिले के डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। बस में 15 यात्री थे। यह बस आईएसबीटी से उत्तम नगर की तरफ जा रही थी। अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। सभी यात्रियों को बाहर निकाल कर सुरक्षित भेजा गया। फिर क्रेन के माध्यम से बस को उठाया गया।

पुलिस के अनुसार, रूट नंबर 763 की यह बस राजौरी गार्डन की तरफ जब जा रही थी। तभी अचानक पटरी पर चढ़कर पलट गई। तफ्तीश की जा रही है। ड्राइवर से भी पूछताछ कर यह जानने का प्रयास हो रहा है कि आखिर हादसा कैसे हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *