• February 25, 2026

चुराचांदपुर में लाइव सेल के साथ मोर्टार बरामद

 चुराचांदपुर में लाइव सेल के साथ मोर्टार बरामद

इंफाल, 02 जुलाई। मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में चुराचांदपुर में लाइव सेल के साथ मोर्टार संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया। इस दौरान चुराचांदपुर जिले से एक इम्प्रोवाइज्ड लॉन्ग-रेंज मोर्टार (पंपी) और लाइव शेल बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *