ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आदिवासी युवक की हत्या के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर, 2 जुलाई । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर में 24 जून की रात को हुई लोहांडीगुड़ा के छात्र की हत्या के विरोध में आज 2 जुलाई मंगलवार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालायों में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम एनएसयूआई द्वारा आयोजित किया जायेगा।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की लचर कानून- व्यवस्था मुख्यमंत्री की अकर्मण्यता तथा अनुभवहीन गृहमंत्री के क्रियाकलाप से आये- दिन राजधानी सहित प्रदेश में अपहरण, हत्या व मॉब-लिंचिंग जैसी गंभीर घटनाये घट रही है। बस्तर के लोहंडीगुड़ा निवासी 21 वर्षीय छात्र मंगल-मुरिया को राजधानी रायपुर के कुछ आपराधिक तत्व के लोगों द्वारा सरेआम अपहरण कर पीट-पीट कर मार डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *