ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चमोली जिले में मौत बनकर बरसे पत्थर, 24 से अधिक बकरियों की मौत, कई घायल

देहरादून, 01 जुलाई । उत्तराखंड में तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कई जगह हिमस्खलन भी हो रहे हैं। सोमवार सुबह चमोली जिले में मूसलाधार बारिश के बाद चट्टान खिसकने से पत्थरों की चपेट में आकर 24 से अधिक बकरियों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हैं।

उत्तराखंड राज्य के चमोली जनपद के नीती घाटी के सुराईथोटा से दो किमी आगे ग्वाड़ गांव के पास चट्टान से पत्थर गिरने से 24 से अधिक बकरियों की मौत हो गई। कई बकरियां घायल हो गई हैं। घटना की सूचना पर पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, बचाव टीम राहत कार्य में जुटी हुई हैजारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *